Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के कृष्णा नगर में झपटमारों ने एक युवक को मारी गोली

WhatsApp Image 2023-03-06 at 11.46.38

दिल्ली में बदमाशों ने झपटमारी के दौरान एक युवक को गोली मार दी. दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में बाइक पर सवार कुछ बदमाशों ने एक महिला के साथ झपटमारी की और जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो इन बदमाशों ने इस युवक को ही गोली मार दी. गोली युवक के कंधे पर लगी, जिसके बाद इस युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां पर इसका उपचार हुआ. गनीमत की बात ये है कि अब ये युवक, खतरे से बाहर है. दिल्ली में बदमाशों के हौसले बहुत बुलंद नजर आ रहे है इस तरह की घटनाएं आए दिन न्यूज पेपरों की सुर्खियां बनती रहती है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों की तलाश की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि ये तीनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. पुलिस को एक बाइक का नंबर भी मिला है लेकिन ये संभावना भी है कि ये बाइक चोरी की हो सकती है क्योंकि इस तरह की घटनाओं में बदमाश, अक्सर चोरी के वाहन ही यूज करते है. गोली लगने से घायल हुए युवक का नाम जसविंदर सिंह हैं जो कि दिल्ली के कृष्णा नगर का ही रहने वाला है. पुलिस को इस घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें भी लगा दी है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी