श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कमला मार्केट थाने की बिल्डिंग से व्यक्ति ने कूदकर दी जान

Screenshot (1)

कमला मार्केट थाने की बिल्डिंग से कूदकर एक शख्स ने जान दे दी, धोखाधडी के मामले में उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था । इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि 5 मार्च को लगभग 3.20 बजे कमला मार्केट थाने की तीसरी मंजिल पर एक व्यक्ति को घूमते देखा गया लेकिन अचानक वह रेलिंग से कूदकर छज्जे पर आ गया। आपको बता दें कि बिल्डिंग के नीचे  मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे देखा और अलार्म बजाकर उसे चेतावनी दी। साथ ही उससे अनुरोध किया कि वह न कूदे लकिन उस व्यक्ति ने पुलिस वालों की एक नही सुनी और चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया और वहां से जमीन पर कूद गया। उसे तुरंत पीसीआर वैन के जरिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

पूछताछ पर घायल व्यक्ति की पहचान आनंद वर्मा पुत्र टीकम सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली उम्र लगभग 45 साल के रूप में हुई।  पुलिस के मुताबिक़ उस व्यक्ति के खिलाफ थाना कमला मार्केट में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी की एक शिकायत मिली थी जिसकी जांच हेड कांस्टेबल अजीत सिंह कर रहे थे उस धोखाधड़ी की शिकायत के संबंध में अजीत सिंह द्वारा पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था। हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने बताया था कि आनंद वर्मा को पैसे वापस करने के आश्वासन पर शुरुआती पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था,लेकिन वो बिल्डिंग से कूद गया। शाम सवा चार बजे के करीब अस्पताल से सूचना  मिली कि आनंद वर्मा की मौत हो गई है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई। साथ ही हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी  गई है।

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप