Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टीएमसी सांसद महुआ ने माना- लॉग-इन पासवर्ड शेयर करने की बात

mhuaa

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दिन पर दिन सवालों के घरे में घिरती ही जा रही हैं। एंटी करप्शन पैनल ने महुआ मोइत्रा के केस की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने ये दावा किया है। निशिकांत ने ही महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगाए थे। उन्होंने इस मामले में आईटी मंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी।

निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट किया है कि -“लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI जांच का आदेश दिया।” निशिकांत दूबे झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद हैं। जबकि मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से टीएमसी की सांसद हैं।

महुआ ने भी माना- लॉग-इन पासवर्ड शेयर करने की बात
पहले इन आरोपों को महुआ ने गलत बताया था. बाद में हीरानंदानी के कबूलनामे के बाद आखिरकार महुआ ने भी माना कि उन्होंने अपने अकाउंट का लॉग-इन पासवर्ड हीरानंदानी को शेयर किया था। उन्होंने दर्शन हीरानंदानी को अपना पुराना दोस्त बताया है. हालांकि, मोइत्रा ने पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों को खारिज किया है।

महुआ मोइत्रा के एक्स पार्टनर और वकील जय अनंत देहाद्रई ने उनके खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज कराई है।सुप्रीम कोर्ट में वकील जय अनंत देहाद्रई ने मंगलवार को महुआ मोइत्रा पर ट्रेसपासिंग यानी उनके घर में जबरन घुसने और स्टाफ को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए हौज खास पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले देहाद्रई ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी जान का खतरा जताया था।

वकील जय अनंत देहाद्राई ने मंगलवार को हौज खास पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को चिट्ठी लिखी है। इसमें देहाद्राई ने आरोप लगाया कि कमेटी के सामने पेश होने के बाद महुआ मोइत्रा 5 और 6 नवंबर को बिना सूचना दिए उनके घर आ गई थीं। मुझे डर है कि मोइत्रा मेरे कुत्ते हेनरी के बहाने मुझपर दबाव बनाने की कोशिश कर सकती हैं।”

देहाद्राई ने सीबीआई और निशिकांत दुबे को लिखी थी चिट्ठी
वकील जय अनंत देहाद्राई ने सीबीआई और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को बीते दिनों चिट्ठी लिखकर दावा किया था कि तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली थी। इन शिकायतों की वजह से मोइत्रा के खिलाफ पार्लियामेंट एथिक्स कमेटी ने जांच की थी।

2 नवंबर को पेश हुई थीं महुआ मोइत्रा
महुआ मोइत्रा कमेटी के नोटिस पर 2 नवंबर को पेश हुई थीं। पेशी के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कमेटी के चेयरमैन विनोद कुमार सोनकर और अन्य सदस्यों पर अपमानजनक सवाल पूछने का आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने खूब हंगामा किया था. महुआ संग कमेटी की मीटिंग में शामिल विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि कमेटी ने निजी सवाल पूछे, जिसके बाद उन्होंने मीटिंग का बहिष्कार किया। बाद में महुआ ने भी कहा था कि एथिक्स कमेटी उनसे गंदे सवाल पूछ रही थी और उनका ‘चीरहरण’ किया गया।

कमेटी के चेयरमैन सोनकर ने कहा था कि महुआ ने सवालों से बचने के लिए हंगामा किया था। कमेटी ने अब 9 नवंबर को मीटिंग बुलाई है।सूत्किरों की मानें तो इस मीटिंग में जांच रिपोर्ट को अडॉप्ट किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज