Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज होगा वंदे भारत ट्रेन का दिल्ली – अजमेर रूट पर ट्रायल

वंदे भारत

आज रात 8 बजे दिल्ली – अजमेर रूट पर वंदे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल होगा. वंदे भारत मंगलवार को अजमेर – दिल्ली के बीच दौड़ेगी हां ये बात अलग है कि ये केवल एक ट्रायल होगा. ये ट्रायल तीन दिन तक चलेगा. ट्रायल की रिपोर्ट के बाद आधिकारिक रूप से स्टॉपेज, ट्रेन का किराया, खाने का मेन्यू तय होगा. अनुमान है कि ये ट्रेन 8 बजे अजमेर से रवाना होगी और 9 बजकर 45 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी. ट्रेन यहां 5 मिनट रूकेगी इसके बाद ये ट्रेन दिल्ली के लिए चल देगी. इस ट्रेन के रात 2 बजे के करीब नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है. ये ट्रेन यहां करीब एक घंटा रूकेगी जिसके बाद ये ट्रेन 3 बजे के करीब चलेगी और सुबह 9 बजे अजमेर पहुंच जायेगी.

पहले चरण में इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है. हां जरूरत पड़ने पर इसकी स्पीड बढ़ भी सकती है. इस ट्रेन के चलने से दिल्ली – अजमेर के बीच का सफर आसान हो जायेगा. अब दिल्ली से अजमेर का सफर केवल 6 घंटे में पूरा हो जायेगा. ट्रेन सप्ताह में 6 दिन ही चलेगी, बुधवार को ट्रेन नहीं चलेगी. आपको ये भी बता दे कि वंदे भारत ट्रेन के मेन्यू में राजस्थानी भोजन की अधिकता रहेगी.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग