Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी खाली करेंगे अपना सरकारी बंगला

राहुल

 

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद उनका उनके सरकारी बंगले का साथ भी जल्द ही छूट जायेगा. राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला था. इस नोटिस का राहुल गांधी ने जवाब दे दिया है. राहुल ने लोकसभा सचिवालय का धन्यवाद दिया है और कहा है कि उनसे जो कहा गया है, वो उसे पूरा करेंगे. राहुल इस जवाब में भावुक भी हुए और कहा कि 12 तुगलक लेन में रहते हुए उनकी कई सारी यादें हैं. राहुल गांधी को ये बंगला 2004 मे आवंटित हुआ था. उनको ये बंगला 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बनने पर मिला था. राहुल गांधी लुटियंस दिल्ली में 12, तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रहते हैं.

 

 

 

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को नोटिस मिला था कि उनको अपना सरकारी बंगला 22 अप्रैल तक खाली करना होगा. अब राहुल ने अब अपना जवाब दे दिया है. राहुल गांधी ने ये जवाब लोकसभा के डिप्टी सेक्रेटरी को पत्र के माध्यम से दिया है. हाल का समय राहुल गांधी के लिए अच्छा नहीं चल रहा है. राहुल गांधी को पहले दो साल की सजा हुई फिर उनकी लोकसभा सदस्यता गई अब राहुल गांधी का बंगला भी जाने को तैयार है.

जब से गुजरात की सूरत सेशन कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है तब से राहुल गांधी की मुसीबते लगातार बढ़ती ही जा रही है.

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग