श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज इजरायल में

joe

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज इजरायल पहुंचे चुके हैं। उनके स्वागत के लिए इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद थे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ऐसे समय पर इजरायल गए हैं जब हमास और इजरायल बीते कई दिनों से एक दूसरे पर हमला जारी है। बीते कई दिनों से चल रहे युद्ध में अभी तक चार हजार से ज्यादा लोगों के मारे जानें की खबरें आ रही हैं। साथ  10 हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति का इजरायल का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है।

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने द्वीपक्षीय वार्ता की। दोनों पक्बाषों की बातचीत के बाद जो बाइडेन ने पीएम नेतन्याहू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा गया कि हमास ने ऐसा भयावह काम किया है कि अब वह ISIS की तरह ही दिखने लगा है। बाइडेन ने अपने सहयोगी इज़राइल और उसके सैन्य अभियान का पुरजोर समर्थन किया है। साझा प्रेस वार्ता में कहा गया कि  7 अक्टूबर को हमास के हमले में इजरायल में बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की मौतें हुई। जो गलत था।  मैं आज यहां होना चाहता था। मैं चाहता हूं कि इजराइल के लोगों के साथ-साथ दुनिया के लोग ये जानें कि आज अमेरिका का क्या स्टैंड है।

इसी बीच मंगलवार की रात को गाजा के अस्पताल पर बड़ा हमला हुआ था। अस्पताल में हुए हमले में अभी तक करीब 500 से ज्यादा लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं।  मरने वालों में मरीज और बच्चे भी शामिल थे। इस हमले को लेकर अब विभिन्न देशों की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। अमेरिका और कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इस हमले को गलत बताया है।

इजराइल और हमास की जंग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति  जो बाइडेन ने इजराइल आने से पहले सुबह एक्स पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं गाजा के अल अहली अरब अस्पताल में हुए विस्फोट और उसके परिणामस्वरूप हुई जानमाल की भयानक क्षति से खासा दुखी हूं। यह समाचार सुनते ही, मैंने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को इस बारे में जानकारी जुटाने को कहा है ताकि मामले की तह तक जाया जा सके।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा