Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अपर मिडिल क्लास के लिए प्रीमियर बसें होंगी शुरू: अरविंद केजरीवाल

1020

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अपर मिडिल क्लास के लिए प्रीमियर बसें ला रही हैं। इस स्कीम के तहत जो भी लाइसेंस लेगा उसे कम से कम नौ सीटों वाली बसें चलानी होंगी। बस बहुत ज्यादा जगहों पर नहीं रुकेगी और किराये का भुगतान केवल डिजिटल माध्यम से होगा। हमें उम्मीद है कि इससे लोगों को अपनी कारें घर पर छोड़कर बसों का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। बस जहां से चलेंगी वहीं से टिकट मिलेगा। इससे दिल्ली की परिवहन व्यवस्था बेहतर करने में भी मदद मिलेगी और यातायात, वायु प्रदूषण भी कम होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन बसों का रूट एग्रीगेटर डिमांड के मुताबिक तय कर ट्रांसपोर्ट विभाग को बता सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा “कम से कम 25 लग्जरी बसें होंगी, जो दिल्ली की सड़कों पर चलेंगी। ये सभी एसी होंगी और इनमें कम से कम नौ सीटें होगीं। इनमें वाई-फाई, जीपीएस, सीसीटीवी होंगे। बस में खड़े होने की इजाजत नहीं होगी, सभी को सीटें मिलेंगी। इन सीटों को केवल ऐप्स के माध्यम से डिजिटल रूप से बुक किया जा सकता है, जैसे हम एयरलाइंस के लिए सीटें बुक करते हैं। भुगतान केवल डिजिटल होगा। बस बहुत अधिक स्थानों पर नहीं रुकेगी और बस लेने की जगह से केवल डिजिटल भुगतान होगा। हमें उम्मीद है कि ये आरामदायक बसें निर्धारित समय पर लोगों को अपनी कारें घर पर छोड़कर बसों का उपयोग करने में मदद करेंगी। इससे दिल्ली की परिवहन व्यवस्था बेहतर करने में भी मदद मिलेगी, यातायात और वायु प्रदूषण भी कम होगा”

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा