Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जमकर काटे चालान, कुल 7643 चालान किए गए

delhi_traffic_police

 

दिल्ली: 8 मार्च को मनाए गए होली के त्यौहार के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में योजना बनाकर सभी रूटों पर नजर रखी। विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति और सख्त यातायात प्रवर्तन के चलते सड़कों पर हुड़दंग करने से लेकर यातायात के नियमों को न मानने वालों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के, जिग-जैग ड्राइविंग, खतरनाक ड्राइविंग, रेड लाइट जंप करने, ट्रिपल राइडिंग, माइनर ड्राइविंग, ड्राइविंग / राइडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर 2033 ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के विशेष चेकिंग दल तैनात किए गए थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर और संबंधित थानों की स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांच की गई।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा होली के दिन कुल 7643 चालान किए गए जिसमें

-शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 559 चालान

-दोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग के लिए 698 चालान    

-हेलमेट का उपयोग किए बिना सवार / पीछे बैठने वाले सवार के लिए 3410 चालान

-सीट बेल्ट के बिना ड्राइविंग के लिए 312 चालान

-टिंटेड ग्लास के लिए 215 और 2449 अन्य चालान शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते होली के दिन सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखने को मिली।

पूरे शहर में होली के दिन केवल 5 गंभीर (fatal) दुर्घटना की सूचना मिली है।

ये साल 2020 में होली के दिन हुई 9 गंभीर दुर्घटनाओं,

– 2021 में कुल 5 गंभीर दुर्घटनाओं और

वर्ष 2022 में कुल 9 गंभीर (fatal) दुर्घटनाओं से कम है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार