श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

संजय सिंह के दो करीबी ED के शिकंजे में

sanj

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के करीबियों पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। अब संजय सिंह के दो करीबियों के पास ED ने समन भेजा है। उनसे पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां मिल सकती हैं। फिलहाल, संजय सिंह अभी ED की रिमांड पर हैं। सूत्रे की माने तो जांच एजेंसी केस को लेकर और तथ्य जुटाने की कोशिश में लगी हुईं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा आज ईडी के सामने पेश हो सकते हैं।

शराब घोटाले में गिरफ्तार संजय सिंह को गुरुवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में चली लंबी सुनवाई के बाद पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में भेज दिया गया। हालांकि, रिमांड में भेजे जाने के बाद संजय सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि उनके खिलाफ सारे आरोप बेबुनियाद हैं और वो डरने वाले नहीं हैं। चाहे उन्हें फांसी पर ही क्यों ना चढ़ा दिया जाए। संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी के सवालों का सामना करेंगे और ईडी की टीम उनसे शराब घोटाले से जुड़े राज निकालने की कोशिश करेगी। ईडी की तरफ से कोर्ट में संजय सिंह के रिमांड की मांग वाली जो अर्जी डाली गई है। जिसमें कहा गया है कि संजय सिंह इस घोटाले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं। नई शराब नीति के एवज में चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने और उनसे रिश्वत हासिल करने की साजिश में शामिल रहे। दिनेश अरोड़ा के साथ संजय सिंह के नजदीकी संबंध हैं। दिनेश अरोड़ा के बयान और कॉल रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि होती है। संजय सिंह को 2 करोड़ की रिश्वत मिली। ये दो करोड़ उनके घर पर दो बार पहुंचाई गई।

ईडी ने दलील दी कि पूरे घोटाले की तह तक जाने और इस अर्जित कुल आय का पता लगाने के लिए संजय सिंह की कस्टडी जरूरी है। जिसके बाद कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर कर दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर संजय सिंह का बचाव करते हुए कहा कि उन पर लगे सारे आरोप झूठे हैं।

जब कोर्ट में संजय सिंह को पेश किया गया तो दोनों पक्षों की ओर से जबरदस्त दलील रखी गई। ED ने दिनेश अरोड़ा के बयान का हवाला देते हुए कहा कि संजय सिंह के आवास पर 2 करोड़ का लेन-देन हुआ है। जबकि संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कहा कि जिस दिनेश अरोड़ा के बयान को गिरफ्तारी का आधार बताया है, उसकी विश्वनीयता खुद संदेह में है तो ED ने कहा कि दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने 2 करोड़ नकद सजंय सिंह के घर पर सर्वेश मिश्रा को दिए। इसके जवाब में संजय सिंह के वकील ने कहा कि उनके घर से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे आरोप साबित हो।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
West Bengal UCC
West Bengal UCC: पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, आज सरकार बताएगी पूरा रोडमैप; गुजरात-उत्तराखंड मॉडल पर होगा अमल
Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां