श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोदी की आज सतना, छतरपुर और नीमच में चुनावी रैली

mo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सतना और छतरपुर जिले के दौरे पर हैं। वहां भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव सहित संभागभर के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव सभा छतरपुर में की। आपको बता दें कि सतना सीट हाईप्रोफाइल बनी हुई है। बीजेपी ने यहां से वरिष्ठ सांसद गणेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वह लगातार 4 बार यहां से सांसद चुने गए। अब पार्टी ने उनको विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके चेले चपाटों को इतना बड़ा नुकसान हो गया है। भ्रष्टाचार की काली कमाई को रोक दिया तो वो मोदी को गाली देंगे कि नहीं देंगे क्या? ये जो गालियां पड़ रहीं हैं ना उसका कारण यही है। मैंने दुकान बंद करा दी। आपने चौकीदार को दिल्ली में बिठा दिया।  पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पर्यटन के क्षेत्र में सतना में बड़ा काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए श्रद्धेय है। तीन दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद सभी विकास कार्यों के लिए काम तेज हो जाएगा। पहली बार वोट देने वाले युवाओं से कहना चाहता हूं कि इस चुनाव को लीड आप कीजिए। ये विधायक चुनने का नहीं अपना भविष्य चुनने का चुनाव है।


पीएम मोदी के संबोधन के पहले सतना जिले की ज्योति ने बंदूक की नली से बने वाद्ययंत्र से संगीत सुनाया, पीएम मोदी ने ज्योति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दुनिया में युद्ध छिड़ा है, वहीं सतना में बंदूक से संगीत निकल रहा है।

भारत का डंका विश्व में बज रहा है: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट में त्रिविद शक्ति का साहस है। आपका वोट यहां भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है, आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा। आपका वही वोट एमपी को कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार से 100 कोष दूर ले जाएगा। मतलब एक वोट 3 कमाल।


पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश का चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है। इस बार एमपी की भविष्य माताएं-बहनें तय करने वाली हैं। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। जब गुब्बारे की हवा निकलती है तो वो लड़खड़ाता है। वैसे ही कांग्रेस के नेता लड़खड़ा रहे हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। एमपी के नेताओं को यहां के युवाओं का कोई भविष्य नहीं दिखता। देशवासी जानता है कि मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं राम मंदिर की चर्चा होती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। हम तो भक्ति में डूबे हुए लोग हैं। हम राम मंदिर बनाते हैं भक्ति से और उसी भक्ति से गरीब के घर बनाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी है जिसने चार करोड़ घर बनाए लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस थी, तब देश का पैसा कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाले में जाता था। भाजपा सरकार ने गरीबों का पैसा खातों में सीधे जमा किया है। बाकी सरकारों ने नहीं किया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज