Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत के साथ घनिष्ठ संबध चाहता है कनाडा: ट्रूडो

3

कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो के द्वारा लगाए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप से भारत-कनाडा के बीच तनाव निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। खालिस्तानी आतंकी की हत्या के लगाए गए आरोप का भारत ने कनाडा को मुंह तोड़ जवाब दिया और सख्त रवैया अपनाया है। भारत के सख्त रवैये के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के तेवर ठंडे पड़ते नजर आ रहे है।कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा है, कि वह भारत के साथ अपने ‘घनिष्ठ संबंध’ बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि  कनाडा अभी भी भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रूडो ने कहा कि, उन्हें लगता है कि यह “बेहद महत्वपूर्ण” है कि कनाडा और उसके सहयोगी विश्व मंच पर भारत के बढ़ते महत्व को देखते हुए उसके साथ “रचनात्मक और गंभीरता से” जुड़ते रहें । उन्होंने कहा, “भारत एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक ताकत है और जैसा कि हमने पिछले साल अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति प्रस्तुत की थी, हम भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर बहुत गंभीर हैं। वहीं जाहिर तौर पर, कानून के शासन वाले देश के रूप में, हमें इस बात पर जोर देने की जरूरत है कि भारत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसे कनाडा के साथ काम करने की जरूरत है कि तांकि इस मामले के पूरे तथ्य मिलें।

क्या है इंडो-पैसिफिक रणनीति ?

कनाडा की इंडो-पैसिफिक रणनीति मानती है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत का बढ़ता रणनीतिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय महत्व इसे कनाडा के लिए “महत्वपूर्ण भागीदार” बनाता है। “कनाडा और भारत में लोकतंत्र और बहुलवाद की साझा परंपरा है और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रणाली और बहुपक्षवाद के प्रति साझा प्रतिबद्धता है”। इससे पहले, 10 नवंबर 2022 को, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कनाडा की इंडो-पैसिफिक रणनीति का पूर्वावलोकन करने के लिए टाउन हॉल में बोलते हुए टिप्पणी की थी कि ‘भारत का नेतृत्व और प्रभाव केवल क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर बढ़ता रहेगा। भारत कनाडाई व्यवसायों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।’ रणनीति भारत के साथ आर्थिक संबंधों और लोगों से लोगों के संबंधों को और मजबूत करने की बात करती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही