श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देश में गणेश चतुर्थी का आगाज़

laalbagh

देश में गणेश चतुर्थी पर्व की शुरूआत हो गई है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद के महीने में मनाया जाता है । इस दिन को शिव-पार्वती के पुत्र भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक माना जाता है । इस त्यौहार की विशेषता यह है कि इस दिन लोग अपने घरों और ऑफिस में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते है और अपनी श्रद्धानुसार विधि-विधान से पूजा पाठ करते हैं ।

महाराष्ट्र में गणपति उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । मुंबई में भगवान गणेश की 69 किलो की सोने की मूर्ति बनाई गई है, जो सबसे महंगी मूर्ति है। इससे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहें हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक में आज के दिन भगवान श्री गणेश की स्पेशल आरती की जाएगी, जहां बप्पा का स्वागत किया है । मुंबई के लालबागचा राजा के तर्ज पर नागपुर में बप्पा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया गया।

कोलकाता में चंद्रयान-3 के थीम पर तैयार गणेश पंडाल में चांद पर उतरे विक्रम लैंडर को दर्शाया गया है।


मुंबई में इस पर्व को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। मुंबई पुलिस ने भी इसके लिए एड्वाइजरी भी जारी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले, प्रसिद्ध उड़िया कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ‘विश्व शांति’ के संदेश के साथ भगवान श्री गणेश का एक उत्कृष्ट चित्र बनाया।
गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन से लगता है कलंक
हिंदू पंचांग की मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए। गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा के दर्शन से मिथ्या दोष या मिथ्या कलंक लगता है। जिसका अर्थ होता है किसी चीज को चुराने का झूठा आरोप आप पर लग सकता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है, भगवान कृष्ण ने भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखा था, इसलिए उनपर बहुमूल्य मणि चुराने का झूठा आरोप लग गया था। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने मिथ्या दोष से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत रखा था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

US Supreme Court On Birthright Citizenship
US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के बर्थराइट सिटिजनशिप आदेश पर लगाई रोक, अमेरिका में जन्मे लगभग सभी बच्चों को मिलेगी नागरिकता
Welcome To The Jungle Box Office
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिन में ₹100 करोड़ पार
Monsoon 2026
देश में बारिश का बड़ा संकट! जून बना 125 साल का पांचवां सबसे सूखा महीना, जुलाई को लेकर IMD की नई चेतावनी
Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार