श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली शराब कांड में हुई 10वीं गिरफ्तारी

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है अब ईडी ने दिल्ली के कारोबारी और ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमनदीप ढल को गिरफ्तार किया है, उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है. इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

इस केस में ये 10वीं गिरफ्तारी है, सीबीआई की FIR में भी अमनदीप ढल का नाम था. ईडी ने अमनदीप ढल की भूमिका आबकारी नीति बनाने, षड्यंत्र रचने और कुछ रिश्वत की लेन देन में मानी है. दिल्ली का शराब कांड आम आदमी पार्टी के लिए गले की हड्डी बना हुआ है और इस मामले में आप और मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी तब दिल्ली सरकार ने कहा था कि हम इस नई पॉलिसी को लागू करके माफिया राज खत्म कर देंगे लेकिन हुआ ठीक इसके उल्टा, आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोध करने का नारा देकर दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी आज उसी आम आदमी पार्टी के नेता अब खुद भ्रष्टाचार के मामले में फंसने लगे है और गिरफ्तार भी हो रहे हैं.

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज