श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत ने कनाडा के वरिष्ठ राजनयिक को किया निष्कासित

khalistan

भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तकरार बढ़ चुकी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत के खिलाफ बयान दिया। इसके अलावा, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताकर कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है।
भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके को तलब किया। भारत के कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला भी लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा,”भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को आज तलब किया गया और भारत में स्थित एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के भारत सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया गया। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा,”संबंधित राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।” यह निर्णय हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।”


पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या हरदीप सिंह की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है। ट्रूडो ने ये भी कहा कि कनाडा में उनके एक नागरिक की हत्या के पीछे दूसरे देश या सरकार की संलिप्तता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम द्वारा दिए गए ऐसे बयान खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की एक कोशिश है, जिसे कनाडा में आश्रय मिलता रहा है। भारत ने यह भी कहा कि कनाडा के कई राजनेताओं ने खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों के प्रति नर्म रवैया अपनाया है, जो एक चिंता का विषय है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

US Supreme Court On Birthright Citizenship
US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के बर्थराइट सिटिजनशिप आदेश पर लगाई रोक, अमेरिका में जन्मे लगभग सभी बच्चों को मिलेगी नागरिकता
Welcome To The Jungle Box Office
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिन में ₹100 करोड़ पार
Monsoon 2026
देश में बारिश का बड़ा संकट! जून बना 125 साल का पांचवां सबसे सूखा महीना, जुलाई को लेकर IMD की नई चेतावनी
Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार