Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जल्द ही अलीगढ़ होगा हरिगढ़

31

यूपी के अलीगढ़ जिले का नाम जल्द ही हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा। अलीगढ़ जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम से पास हो गया है। अब इस फैसले पर प्रशासन की मुहर का इंतजार है। अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने मंगलवार को कहा कि कल एक बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया था। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।

उन्होंने आगे कहा कि अब यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा। यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। तालानगरी का नाम बदलने का ये प्रस्ताव बीजेपी पार्षद संजय पंडित के सुझाव पर पास किया गया है। 

अलीगढ़ नगर निगम की इस बैठक में काफी हंगामा भी हुआ। हंगामे के बीच बीजेपी पार्षद ने जिले का नया नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव दिया। ये पहला मौका नहीं है जब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग की गई। इससे पहले भी बीजेपी नेता इस तरह की मांग करते आए हैं।

इसके अलावा कई रेलवे स्टेशन के भी नाम बदले जा चुके हैं। योगी सरकार में ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज