श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कनाडा के 41 राजनयिकों की हुई देश वापसी

102

कनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर जारी विवाद के बीच कनाडा ने भारत में मौजूद अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा है कि भारत ने राजनयिकों को शुक्रवार तक देश छोड़ने को कहा था। साथ ही भारत की तरफ से ये भी कहा गया था कि अगर वे देश नहीं छोड़ते हैं तो उनके राजनयिक ओहदे को रद्द कर दिया जाएगा।

कनाडा ने आरोप लगाया था कि इस साल जून में वैंकूवर में हुई कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है। वहीं भारत ने कनाडा पर अलगाववादियों और ‘आतंकवादियों’ को शरण देने का आरोप लगाया है लेकिन निज्जर की हत्या में शामिल होने के कनाडा के आरोपों को ‘बेतुका’ बताते हुए खारिज कर दिया था।

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि भारत में मौजूद कनाडा के 62 राजनयिकों में से 41 को उनके परिवार के सदस्यों के साथ हटा दिया गया है। जोली ने कहा कि कनाडा के 21 राजनयिकों को छूट दी गई है जो भारत में ही रहेंगे। जोली ने कहा, “कनाडा के 41 राजनयिकों और उनके परिवारों के 42 लोगों को मनमाने तरीके से तय की गई तारीख पर मिली छूट छीने जाने का खतरा है और इससे उनकी निजी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। हमारे राजनयिक और उनके परिवार अब वापस चले गए हैं।”

जोली ने कहा कि राजनयिक छूट को हटाना अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ”राजनयिक विशेषाधिकार और छूट को एकतरफा तरीके से खत्म करना अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत है और राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का स्पष्ट उल्लंघन है। इस तरह की छूट छीनना धमकी देने जैसा है। ये अनुचित है।” कनाडा की विदेश मंत्री जोली ने कहा कि भारत के इस फैसले से दोनों देशों के नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं का स्तर प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि कनाडा भारत के तीन प्रमुख शहरों में इन-पर्सन सर्विसेज को रोक रहा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पहले भारत में कनाडाई राजनयिकों की संख्या कम करने की मांग करते हुए कहा था कि उनकी संख्या कनाडा में मौजूद भारत के कर्मचारियों से ज्यादा है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने कहा था कि वैंकूवर के बाहर सरे में जून में नकाबपोश बंदूकधारियों के हमले में मारे गए 45 साल के निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने के ‘विश्वसनीय आरोप’ हैं। वहीं भारत कई साल से कह रहा था कि भारत में पैदा हुए कनाडाई नागरिक निज्जर के आतंकवाद से संबंध हैं।

भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए प्रोसेसिंग वीजा भी रद्द कर दिया है। हालांकि कनाडा ने इस पर जवाबी कार्रवाई नहीं की है। इससे पहले कनाडा ने भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निकाल दिया था।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज