Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज दिल्ली आ रहे हैं किसान, लगा सकता है भयंकर जाम, इन रास्तों पर जाने से बचें

farmers-protest-in-delhi-96325033

अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो सावधान!क्योंकि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज आपको जाम देखने को मिल सकता है। यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा से होते हुए सैकड़ों किसान सरकार को घेरने के योजना बनाते हुए दिल्ली कूच करने की तैयारी में है। नोएडा प्रशासन ने नोएडा में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही जगह-जगह रूट डायवर्जन भी किए गए हैं।

ये किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिल्ली कूच करने की तैयारी में है। संयुक्त किसान मोर्चा के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में अगर कहीं जाना है तो ये एडवाइजरी जरूर पढ़ लें-

आज गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से सेक्टर-06 चौकी तक और संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। गोलचक्कर चौक सेक्टर-15, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-06 चौकी चौक, झुण्डपुरा चौक, सेक्टर-8/10/11/12 चौक, हरौला चौक से जरूरत के हिसाब से डायवर्जन किया गया है।

वहीं, इस रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

1-गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से संदीप पेपर मिल चौक होकर झुण्डपुरा चौक की तरफ जाने वाले यातायात गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से रजनीगंधा चौक वाले रूट से जा सकते हैं।

2. झुण्डपुरा चौक से संदीप पेपर मिल चौक होकर गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 की ओर जाने वाले रास्ते से झुण्डपुरा चौक से सेक्टर 8/10/11/12 चौक होते हुए जाया जा सकता है।

3. संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक होकर जाने वाले लोग रोहन मोटर्स तिराहा, IGL चौक सेक्टर-01 से गोलचक्कर चौक या अशोक नगर होते हुए जाया जा सकता है।

5. गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक होकर सेक्टर-18/27/37 की तरफ जाने वाले रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से या एमपी-01 मार्ग से डीएनडी होकर दिल्ली की ओर जाने के लिए चिल्ला रेड लाइट से जाया सकता है।

7. तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह दस बजे किसान ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो ऑफ़िस मेट्रो स्टेशन पर चल रहे धरना स्थल पर इकट्ठे होंगे, इसके बाद परी चौक होते हुए नोएडा की तरफ़ कूच करेंगे। महामाया फ्लाईओवर पर किसान एक बार फिर इकट्ठे होंगे और चिल्ला बॉर्डर की ओर कूच करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Badrinath Donation Theft Case
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद BKTC की सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के रिटायरमेंट लाभ फ्रीज
Assam Flood 2026
असम में बाढ़ का कहर, 68 मौतें; 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर राज्य में हर साल क्यों आती है तबाही? जानिए वजह
Jantar Mantar Student Protest
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, AI निगरानी से जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान; हिंसा की जांच जारी
UP Teacher Recruitment
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा; 69 हजार शिक्षक भर्ती में न नौकरी जाएगी, न भर्ती रुकेगी
E20 Janta Party Demand
E20 Janta Party Demand: NEET के बाद E20 बना नया राजनीतिक मुद्दा, गडकरी के खिलाफ मार्च और प्रदर्शन का ऐलान
Delhi Student Protest
Delhi Student Protest: 'AK-47 और पेलेट गन का आदेश किसने दिया?' अमित शाह से कांग्रेस का सीधा सवाल