Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार में विरोध प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल

27

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारों के इस्तेमाल को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने के दौरान आज आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछारें की गईं।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद ने आरोप लगाया कि जब लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर निकलते हैं तो पटना में उनकी पिटाई की जाती है। उन्होंने कहा “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आई हैं लेकिन पानी की बौछारों की मदद से उन्हें तितर-बितर किया जा रहा है। आपने अलग-अलग कर्मचारियों पर लाठीचार्ज होते देखा होगा। यह सरकार अहंकारी है उन्हें किसी की परवाह नहीं है। इसके नेता और सह-नेता प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वे इससे बाहर नहीं आ पा रहे हैं और बिहार आज जल रहा है”।

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी ‘जंगल राज सरकार’ की आलोचना की। ‘अधूरे वादों’ को लेकर बिहार सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा ”नीतीश बाबू के नेतृत्व वाली जंगल राज सरकार अब लाठी-डंडा सरकार बन गई है और हर लोकतांत्रिक विरोध का जवाब क्रूर बल से दिया जाता है।” समाज का हर वर्ग विरोध कर रहा है और सड़कों पर है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने मानदेय और सरकारी कर्मचारी का दर्जा बढ़ाने की मांग कर रही हैं। कर्मियों ने कहा कि राज्य सरकार से उनकी पांच मांगें हैं जिनमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा और मानदेय में बढ़ोतरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आंगनबाडी सेविकाओं ने दावा किया सुप्रीम कोर्ट ने भी सेविकाओं को ग्रेच्युटी का लाभ देने का निर्देश दिया था लेकिन बिहार सरकार इस पर विचार नहीं कर रही है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज