Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुरक्षा बलो की सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को किया विफल

IED Detection and Demolished: बासागुड़ा–आवापल्ली मार्ग में बीडीएस टीम के द्वारा तिमापुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पुल के नीचे से माओवादियों के द्वारा लगाया गया लगभग 50 किग्रा का IED डिटेक्ट किया गया।
IED Detection and Demolished

IED Detection and Demolished: बासागुड़ा–आवापल्ली मार्ग में बीडीएस टीम के द्वारा तिमापुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पुल के नीचे से माओवादियों के द्वारा लगाया गया लगभग 50 किग्रा का IED डिटेक्ट किया गया। आज 23 जनवरी को केरिपु 168 वाहिनी की बीडीएस टीम बासागुड़ा- आवापल्ली सड़क मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी हेतु निकली थी।

IED को किया गया नष्ट

माओवादियों के द्वारा पुलिया के नीचे से कांक्रिट एवं पत्थर को हटाकर उसके अंदर IED प्लांट किया गया था एवं पत्थरों को पुन: वैसे ही जमा दिया गया था। डिमाईनिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर में IED डिटेक्ट होने पर सुरक्षित रूप से आईईडी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन आईईडी ज्यादा गहराई में लगे होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर नष्ट किया गया।

ये भी पढ़ें- कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव को जान से मारने की धमकी

बड़े वाहन थे टारगेट पर

बता दें कि माओवादियों द्वारा बड़ी वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से Remote Control IED पुलिया के नीचे प्लांट किया गया था। वहीं, सुरक्षा बलो की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल कर दिया गया है। आईईडी नष्टीकरण से सड़क में गहरा गड्ढा हुआ है जिसे भरकर आवागमन बहाल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा एलान, इन रोगियों को मिलेगी पेंशन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा