श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा एलान, इन रोगियों को मिलेगी पेंशन

Nayab Singh Saini: हरियाणा में गुरुवार 23 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई, इसमें कई बड़े फैसले लिए गए है। सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि HSMITC, CONFED, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी और जिन विभागों का विलय हुआ था...
Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini: हरियाणा में गुरुवार 23 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई, इसमें कई बड़े फैसले लिए गए है। सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि HSMITC, CONFED, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी और जिन विभागों का विलय हुआ था, ऐसे सभी कर्मचारियों को 6,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का मानदेय देने का निर्णय लिया गया है।

32 हजार दिव्यांगजन होंगे लाभान्वित

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस  में घोषणा करते हुए कहा, दिव्यांगजनों के लिए 2016 में जो संशोधन को मंजूरी किया गया था, उसमें 10 और दिव्यांगजनों की कैटेगरी को जोड़ा गया है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से 32 हजार दिव्यांगजनों को लाभान्वित होंगे। 11 अलग कैटेगरी को भी दिव्यांगजनों की श्रेणी में जोड़ा गया है।

छोटे व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम

सीएम सैनी ने बताया, ”वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत किसी व्यक्ति पर 10 लाख की बकाया राशि थी, अब 10 लाख तक के नीचे के तमाम लोगों का ब्याज माफ किया गया है। साथ ही मूल राशि का मात्र 40 फीसदी देना है।”

10 लाख के ऊपर के टैक्स पेयर्स के लिए एलान

हरियाणा के सीएम ने कहा, ”10 लाख के ऊपर के करदाताओं को हमने 50 फीसदी की छूट दी है। साथ ही ब्याज भी माफ किया है। इस योजना के तहत 2 लाख से अधिक करदाता लाभ मिलेगा। 10 लाख से ऊपर के करदाता अपनी मूल राशि को भी दो किस्तों में दे सकेंगे।”

हरियाणा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रोजेक्ट

कैबिनेट बैठक में प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना की डीपीआर को भी मंजूरी दी गई है। प्रदूषण एक ऐसा विषय है जो शहरों में बार-बार उठता है। इसके लिए हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना को मंजूरी दे दी गई है. परियोजना पर कुल लगभग 3647 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े फैसलों का भारत पर क्या होगा असर?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना