Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुबह 11 बजे शुरू हुई थी गोलीबारी

मामले में बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के प्लाटून नंबर-16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी...
security personnel encounter seven maoists

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है, जिसमें सात नक्सलियों को मार गिराया गया है। मामले में बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के प्लाटून नंबर-16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी।

सुरक्षाबलों ने ढेर किए सात नक्सली

जानकारी मिलते ही नारायणपुर, दंतेवाड़ा तथा बस्तर जिले के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के ज्वॉइंट टीम को गश्त के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि टीम पर सुबह 11 बजे नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सात नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मुठभेड़ों में अब तक 112 नक्सली ढेर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 112 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, हादसे में

16 अप्रैल को कांकेर जिले में हुई थी मुठभेड़

वहीं, 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग