Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बीजेपी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से क्यों हटाया? कहीं यह वजह तो नहीं

बिहार में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, बीजेपी ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को हटाकर डॉ. दिलीप जायसवाल...
Samrat Chaudhary| bihar|shreshth bharat

Samrat Chaudhary: बिहार में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, बीजेपी ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को हटाकर डॉ. दिलीप जायसवाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। बीजेपी के इस फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। बता दें कि डॉ. दिलीप जायसवाल वर्तमान में राज्य सरकार में भूमि एवं राजस्व मंत्री हैं।

खगड़िया जिले के दिलीप जायसवाल कलवार जाति के हैं। जायसवाल साल 2009 में पहली बार एमएलसी बने थे। भाजपा के फैसले को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपने वैश्य वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम माना जा रहा है।

PM मोदी ने कारगिल युद्ध के नायकों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

Samrat Chaudhary अपने ही जाति से वोट लाने में रहे थे असफल

सम्राट चौधरी बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाला था। आपको बता दें कि भाजपा में एक ही समय में किसी व्यक्ति के दो पद पर बने रहने का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन लोकसभा चुनाव में अपनी ही जाति कुशवाहा और कोइरी के वोट लाने में असफल रहे सम्राट चौधरी पर चुनाव के बाद कई सवाल खड़े होने लगे थे। पारंपरिक रूप से भाजपा का वोट बैंक रहा कुशवाहा समाज भी राजद में चला गया।

इन कारणों से बीजेपी ने दिलीप जायसवाल को सौंपी कमान

डॉ दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुनकर बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है। दरअसल, बिहार में भाजपा ने अपने वैश्य वोट बैंक को मजबूत बनाने के लिए ये फैसला लिया है।

सीमांचल में दिलीप जायसवाल एक मजबूत दावेदार हैं और वहां बीजेपी की स्थिति काफी कमजोर है। इसलिए बीजेपी ने दिलीप जायसवाल पर अपना भरोसा जताया है। जायसवाल को अमित शाह का भी करीबी माना जाता है। पिछली बार जब शाह किशनगंज गए थे तो दिलीप जायसवाल के घर भी गए थे। बता दें कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे।

Weather Update Today: बारिश ने मचाई भारी तबाही, गुजरात और

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना