Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Weather Update Today: बारिश ने मचाई भारी तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में 16 की मौत

शुक्रवार की सुबह राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखी गई। भारी बारिश के कारण लोगों को कई तरह...
Weather Update| MUMBAI| GUJRAT|SHRESHTH BHARAT

Weather Update Today: शुक्रवार की सुबह राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखी गई। भारी बारिश के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां दिल्ली की सड़कें बारिश के कारण जलमग्न हो गई तो वहीं हिमाचल के मनाली में सोलंग नाला से सटे सरेही नाले में बुधवार को आधी रात बादल फटने से आई बाढ़ में पलचान में तीन मकान बह गए। इसमें एक मकान और महिला मंडल भवन को नुकसान पहुंचा है। ब्यास नदी के तट पर बने बिजली प्रोजेक्ट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मनाली-लेह सड़क भी बंद हो गई। महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई।

Weather Update Today: अब तक 16 लोगों की हुई मौत

भारी बारिश के कारण भूस्खलन, दीवार गिरने और करंट लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण शहर में कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं, मुंबई में कई जगह पर नौ घंटों के दौरान 150 मिमी से ज्यादा बारिश होने के बीच मौसम विभाग ने 24 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है।

खुशखबरी! Jio AirFiber पर मिल रही 30% की छूट, नहीं देना होगा इंस्टॉलेशन

Weather Update Today: 6 फुट तक भरा पानी, कई लोगों की गई जान

भारी बारिश के कारण मुंबई में ट्रेन सेवाएं खासी बाधित रहीं और कई उड़ानें भी रद्द हुईं। पुणे में मूसलाधार बारिश के बीच खड़कवासला बांध ओवरफ्लो होने पर इसके गेट खोल दिए गए, जिससे मुठा नदी में बाढ़ आ गई। आसपास के इलाकों में पांच से छह फुट पानी भर गया। नदी तट से सटे इलाकों में करीब 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पुणे में अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसी दौरान सड़क पर भरे पानी के बीच ठेला निकालने की कोशिश कर रहे तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, मुल्शी तहसील के तहमिनी घाट में एक भोजनालय भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ठाणे के बरवी बांध में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। लवासा में भूस्खलन के कारण दो विला मलबे में समा गए। इसमें चार लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

बंद हुए सभी स्कूल और कॉलेज

मुंबई में बारिश की स्थिति को देखते हुए बीएमसी ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी। रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए।

गुजरात में भी बारिश ने मचाया कोहराम

गुजरात में भारी बारिश के कारण एक मां और उसके बेटे की मौत हो गई। दरअसल, तेज बारिश की बजह से गुजरात के साबरकांठा में बृहस्पतिवार को एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिसके कारण एक 35 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। गुजरात में बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में भी आठ लोगों की मौत की सूचना है।

नीट पेपर लीक मामले में CBI ने मारा छापा, हाथ लगे कई सबूत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना