Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार में EMU ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बिहार के पटना-हावड़ा रेलवे रूट के किऊल जंक्शन से बड़ी खबर सामने आई है। EMU पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई...
Lakhisarai Train Fire breaks out in emuatkiul junction screaming among passengers

Lakhisarai Train Fire: बिहार के पटना-हावड़ा रेलवे रूट के किऊल जंक्शन से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार (6 जून) को EMU पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रेन के बीच की बोगी जलने लगी और ट्रेन पर सवार यात्री कूदकर अपनी जान बचाई। स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

EMU ट्रेन की तीन बोगियों में लगी आग

रिपोर्ट की मानें तो, किऊल जंक्शन पर खड़ी EMU ट्रेन में जैसे ही आग लगी, देखते ही देखते 3 बोगियां आग की चपेट में आ गई। हादसे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की लपटें स्टेशन से दूर तक देखी जा सकती हैं। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए आनन-फानन में प्लेटफॉर्म को खाली कराया गया।

डेढ़ घंटे बाद पाया गया आग पर काबू

घटना के बारे में लोको पायलट अविनाश कुमार ने कहा कि किसी की जान नहीं गई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही गाड़ी को रोकर सभी पैसेंजर को उतार लिया गया। आग पर काबू पाने में करीब एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग गया।

यह भी पढ़ें- 8 जून नहीं बल्कि इस दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी! जानें नई तारीख

जांच में जुटे रेलवे अधिकारी (Lakhisarai Train Fire)

हालांकि, अभी तक आग लगने की कारणों का पता नहीं चल पाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि चक्के के पास से धुआं निकलने के बाद आग लगी थी। वहीं, इस मामले में रेलवे अधिकारी जांच में लग गए हैं।

यह भी पढ़ें- कौन होगा ओडिशा का नया CM? इन नामों की हो रही चर्चा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल