श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

8 जून नहीं बल्कि इस दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी! जानें नई तारीख

शपथ ग्रहण समारोह की डेट को लेकर काफी दुविधा बनी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव किया गया है...
section 144 imposed in delhi amid Modi 3.0 Oath Updates ceremony here

Modi 3.0: लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 293 सीटें मिली हैं। सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह की डेट को लेकर काफी दुविधा बनी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव किया गया है। सूत्रों की मानें तो मोदी 8 जून को नहीं बल्कि 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी (Modi 3.0)

कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह में विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। एनडीए की बैठक में मोदी के समर्थन में प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया है और हमें जीत हासिल हुई है। हम सभी पिछले 10 साल में देश में हुए विकास को देखा है, जिसकी वजह से हमें उनकी लीडरशिप पर पूरा भरोसा है। बता दें कि इस प्रस्ताव पर बीजेपी के नेता जेपी नड्डा, अमित शाह समेत एनडीए के कुल 24 नेताओं के साइन हैं।

यह भी पढ़ें- कौन होगा ओडिशा का नया CM? इन नामों की हो रही चर्चा

बीजेपी को मिली 240 सीटें

बता दें कि मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा 240 सीटें मिली। वहीं, कांग्रेस 99 सीटों पर ही सिमट गई। हालांकि, इस बार बीजेपी को उत्तर प्रदेश से तगड़ा झटका मिला है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच