Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Rahul Gandhi ने कहा- मोदी और अमित शाह की वजह से Share Market में डूबे निवेशकों के पैसे

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह की सलाह पर शेयर बाजार में रिटेल इंवेस्टर्स का 30 लाख करोड़ रुपये डूब गया।
Rahul Gandhi Raised Questions On Share Market

PM And Government Ministers Commented On The Share Market: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। जहां एनडीए गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है, वहीं विपक्ष ने भी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज शाम को प्रेसवार्ता की। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह की सलाह पर शेयर बाजार में रिटेल इंवेस्टर्स का 30 लाख करोड़ रुपये डूब गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा कि शेयर बाजार पर सरकार की ओर से की गई टिप्पणी से लाखों निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि यह शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। इसकी संसदीय समिति से जांच कराई जानी चाहिए। राहुल ने कहा की चुनाव के समय पीएम मोदी, गृह मंत्री और वित्त मंत्री ने स्टॉक मार्केट पर टिप्पणी की। प्रधानमंत्री अपनी जीत को लेकर इतने आत्मविश्वास से पूर्ण थे कि उन्होंने कई बार कहा कि स्टॉक मार्केट तेजी से आगे बढ़ने जा रहा है। चार जून को स्टॉक मार्केट में तेजी आने वाली है। आप सब स्टॉक मार्केट में निवेश करें।

वायनाड लोकसभा सीट और रायबरेली लोकसभा सीट जीतने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि 4 जून से पहले शेयर खरीदें। मोदी जी कहते हैं कि 4 जून को स्टॉक खरीदें। 1 जून को मीडिया झूठे एग्जिट पोल निकालती है। भाजपा को जो आंतरिक एग्जिट पोल था, उसमें उसे 220 सीटें मिल रही थीं। आंतरिक एजेंसियों ने सरकार को 220 से 230 सीटों के मिलने के बारे में बताया था।

राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल आने के बाद स्टॉक मार्केट 3 जून को सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है और जब 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आया और एग्जिट पोल झूठे साबित हुए तो 4 जून को शेयर मार्केट धड़ाम हो जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि ये दिखाता है कि कोई न कोई घपला हो रहा है। हजारों करोड़ रुपये स्टॉक मार्केट में निवेश हुए और स्टॉक मार्केट गिरने के बाद 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ये जो आप देख रहे हैं वह स्टॉक मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा नुकसान है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड