श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Bihar Floor Test: नीतीश की किस्मत का फैसला आज, विधानसभा में जल्द होगी वोटिंग

Lok sabha election result 2024 sharad pawar offer deputy pm post to nitish kumar congress reports

नई सरकार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनें 15 दिन हो गए हैं। 15 वें दिन यानी आज बिहार के मुख्यमंत्री सदन में अपनी सरकार का बहुमत सिद्ध करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विधायकों के साथ विधानसभा में पहुंच चुके हैं। बिहार विधानसभा कार्यक्रम के अनुसार, विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल आरवी आर्लेकर के निर्देशन में जल्द ही फ्लोर टेस्ट की शुरूआत होगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। आपको बता दें कि नीतीश कुमार को अपनी नई सरकार बचाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरुरत है। तो वहीं नीतीश कुमार ने यह दावा किया है कि उन्हें 122 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

सरकार बनाने के लिए जरुरी है इतने सदस्यों का समर्थन

बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं। किसी बी पार्टी को अपनी सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। बिहार विधानसभा में राजद सबसे बड़ी दल है, राजद के पास 79 विधायकों का समर्थन हैं। तो वहीं बीजेपी के 78 विधायक हैं। जदयू के 45, कांग्रेस के 19, भाकपा माले के 12, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)  के 4, सीपीआई के 2, सीपीआई (एम) के 2, एआईएमआईएम के 1 और एक निर्दलीय विधायक हैं।  

तो वहीं फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार पुलिस ने नवादा में जेडीयू के विधायक संजीव सिंह को हिरासत में लिया है। हांलाकि विधायक संजीव सिंह फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमती है। संजीव सिंह जल्द ही पटना पहुंचेगें।    तो वहीं NDA गठन की नई सरकार की सुरक्षा के लिए विधानसभा के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ समय से NDA में हलचल चल रही है कि जदयू और बीजेपी के कुछ विधायक विद्रोह कर सकते है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला
ASI Died
बिहार के अररिया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एएसआई की मौत
UP Police Constable Results
होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट
dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल