Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यमुना एक्सप्रेस-वे: कार में जिंदा जले चार लोग, बस से टकराई कार

Yamuna expressway\car accident\people burnt alive on yamuna expressway\yamuna eaccident\accident on yamuna\yamuna expressway car burning\ Shreshth Bharat|

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। कार में चार लोग जिंदा जल गए। आगरा की ओर से जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया और अचानक चलती बस में आग लग गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गए। बस धूं- धू्ं करके जलने लगी। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार भी बस टकरा गई। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई।

देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता कार में बैठे 4 लोग जिंदा जल गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे मथुरा के महावन थाना क्षेत्र माइलस्टोन 117 के पास हुआ है।

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचे और काम की आग को बुझाया गया। जब तक कार के पास दमकल की गाड़ियां पहुंचती पूरी कार आग का गोला बन चुकी थी।

अभी चार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एक शख्स की पहचान हुई है , जिसका नाम अंशुमन बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सड़क पर कुछ देर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई

ये कोई पहला मौका नहीं है जब यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस तरह के हादसे हुए हों। काफी बार देखा गया है कि ज्यादा स्पीड होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और जान माल का काफी नुकसान होता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज