श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सोनू के बाद, पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर

Bahubali Anant Singh Surrender: बिहार के मोकामा फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने अदालत में सरेंडर किया है।
Bahubali Anant Singh Surrender

Bahubali Anant Singh Surrender: बिहार के मोकामा फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने अदालत में सरेंडर किया है। इससे पहले आरोपी गैंगस्टर सोनू ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। पंचमहला थाने में सोनू ने सरेंडर किया था।

बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह को यहां से सीधे बेऊर जेल भेजा जा सकता है। अनंत सिंह ने पटना जिले के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है। सरेंडर करने के लिए अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सीधे बाढ़ कोर्ट पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- मोकामा फायरिंग मामले में सोनू ने किया सरेंडर, अनंत सिंह को किया था चैलेंज

बाल-बाल बच गए थे अनंत सिंह

बता दें कि बिहार के मोकामा में 22 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे। वारदात के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली भी लगी थी। इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू को नामजद करते हुए कुल तीन FIR दर्ज हुई थी।

कहां हुई थी घटना?

बता दें कि जलालपुर नौरंगा गांव में हुई थी, जहां से फायरिंग की घटना की थाने से दूरी महज 500 मीटर थी। एक ग्रामीण के आवेदन पर सोनू मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि सोनू मोनू की मां उर्मिला देवी के बयान पर पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। तीसरी एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज की गई है, जिसमें पुलिस के काम में बाधा खड़ी करने और फायरिंग से जुड़ा मामला है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध फैक्टरी में विस्फोट, 5 कर्मचारियों की मौत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ASI Died
बिहार के अररिया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एएसआई की मौत
UP Police Constable Results
होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट
dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे
Mosques covered
उत्तर प्रदेश में होली को लेकर मस्जिदों को ढका गया, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
dehradun road accident
MP के धार जिले में हुए सड़क हादसा में 7 लोगों की मौत, 4 घायल