Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोकामा फायरिंग मामले में सोनू ने किया सरेंडर, अनंत सिंह को किया था चैलेंज

Sonu Singh Surrender: बिहार के मोकामा फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। आरोपी गैंगस्टर सोनू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पंचमहला थाने में सोनू ने सरेंडर किया।
Sonu Singh Surrender

Sonu Singh Surrender: बिहार के मोकामा फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। आरोपी गैंगस्टर सोनू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पंचमहला थाने में सोनू ने सरेंडर किया।

बता दें कि मोकामा फायरिंग मामले में पुलिस के पास जो तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिसमें से एक मामले में सोनू को आरोपी बनाया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि सोनू के बाद उनकी गैंग के कुछ और सदस्य सरेंडर कर सकते हैं। दरअसल, मोकामा फायरिंग मामले में अनंत सिंह और उनके समर्थकों को भी एफआईआर में आरोपी बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बिहार के मोकामा में बुधवार को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे। वारदात के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस के पास तीन एफआईआर दर्ज हुई थी।

कहां हुई थी घटना?

बता दें कि जलालपुर नौरंगा गांव में हुई थी, जहां से फायरिंग की घटना की थाने से दूरी महज 500 मीटर थी। एक ग्रामीण के आवेदन पर सोनू मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि सोनू मोनू की मां उर्मिला देवी के बयान पर पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। तीसरी एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज की गई है, जिसमें पुलिस के काम में बाधा खड़ी करने और फायरिंग से जुड़ा मामला है।

ये भी पढ़ें- ‘मैनें आरोपी को…’ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया सैफ अली खान का बयान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार