श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जज का कुत्ता हुआ चोरी तो 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक जज के कुत्ते को...
judge dog stolen | judge | dog | FIR | shreshth bharat

Bareilly: जज का कुत्ता चोरी हो गया तो 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला, यूपी के बरेली का है, जहां इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले एक जज का कुत्ता गायब हो गया। जिसके बाद जज की पत्नी ने पड़ोसी डंपी नाम के शख्स और 12-14 अज्ञात लोगों के खिलाफ कुत्ता चोरी करने और बेटियों के धमकाने आदि जैसी कई धाराओं में केस दर्ज करा दिया।

हरदोई जिले में तैनात जज का परिवार इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सनसिटी में रहता है। जज के परिवार का आरोप है कि पड़ोसी दंपी अहमद ने उनके कुत्ते को गायब कर दिया। जज के परिवार ने कुत्ते की हत्या की आशंका भी जताई है।

आरोप ये भी लगाया जा रहा है कि 16 मई को डंपी ने दरवाजे पर आवाज दी और घर में मौजूद दोनों बेटियों से तेज आवाज में बात की। दावा किया जा रहा है कि पड़ोसी डंपी ने कहा कि तुम्हारे कुत्ते ने मेरी पत्नी को काटा है, कुत्ते को मार देंगे और मालिक को भी।

जज की पत्नी ने पुलिस को दिए अपने बयान में दावा किया है कि 18 मई को कुत्ते को छोड़ा गया था, तभी डंपी नाम के शख्स ने कुत्ते को गायब कर दिया। हालांकि, अभी तक किसी पर भी आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज