Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वाराणसी के कारीगरों ने बनाया 3 हजार किलो का घंटा

काशी से मथुरा के लिए भेजा गया 3 हजार किलो ग्राम का घंटा, इसकी खासियत जान रह जाएंगे दंग...
huge bell | varanasi | kashi | mathura | shreshth bharat

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के लिए काशी से बहुत ही विशाल घंटा भेजा गया है, ये घंटा पीतल सहित कई और भी धातुओं से मिलकर बना है। इसका वजन 3 हजार किलों है जो कि नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करेगा। इस घंटे में अमृत कलश, मयूर, कमल पुष्प जैसे कई सनातनी संकेतो को बनाया गया है। इस विशाल घंटे की आवाज जहां तक जाएगी, वहां तक नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जायेगी और देवताओं का आगमन होगा। इस विशाल घंटे को मथुरा के लिए भेजने से पहले काशी में पूरे मंत्र और शंखनाद के साथ पूजा की गयी है।

Read More: शिवलिंग के ऊपर कब और क्यों बांधी जाती है पानी से भरी मटकी?

मशीन से बजाया जाता है घंटा

इस घंटे को बजाने के लिए एक ऐसी मशीन लगायी जाएंगी, जहां तालाब के ऊपर से खंभा बनाया जाएगा, जिसके ऊपर से इस घंटे को स्थापित किया जायेगा। मंदिर में सुबह और शाम की आरती के बाद इसे मशीन से बजाया जाएगा। ये घंटा वाराणसी के श्री गुरू काष्र्णि विद्या भवन से होते हुए कानपुर, उसके बाद मथुरा होते हुए श्री रमण रेती धाम जायेगा। कबीरनगर के श्रीउदासीन काष्र्णि आश्रम के ट्रस्टी स्वामी ब्रजेशानंद सरस्वती ने गाड़ी पर रखे घंटे का विधि पूर्वक पूजा करके मथुरा के लिए रवाना कर दिया है। घंटे की पूजा करने के बाद इसे रमणरेतीधाम परिसर स्थित रमनबिहारी मंदिर में स्थापित किया जायेगा।

बनाने में लगे हैं 15 महीने

कारीगर प्रताप विश्वकर्मा ने घंटे के बारे में बताया कि इस घंटे को बनाने में 15 महीने से ज्यादा का समय लगा है। इस घंटे को बनाने के लिए 10 कारीगर लगे थे। बीच-बीच में कभी 50 तो कभी 30 कारीगर भी लगाए गये। इस विशाल घंटे को बनाने में अष्टधातु को प्रयोग किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा पीतल का प्रयोग किया गया है, ये सभी धातुएं मथुरा आश्रम से लाई गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप