Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

5 महीने बाद जेल से बाहर आए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, कही ये बात

Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार जमानत मिल गई है। 28 जून को पांच महीने बाद जमीन घोटाला मामले में कोर्ट ने उन्हें रिहाई दे दी है...
Former CM Hemant Soren came out of jail after 5 months | shreshth bharat

Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार जमानत मिल गई है। 28 जून को पांच महीने बाद जमीन घोटाला मामले में कोर्ट ने उन्हें रिहाई दे दी है। सोरेन को 50 हजार रुपये के 2 मुचलके पर कोर्ट ने रिहाई दी है। बड़गाईं में 8.5 एकड़ जमीन के कथित घोटाला मामले में हेमंत सोरेन का नाम आया था, जिसके बाद 31 जनवरी 2024 की रात ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था।

हेमंत सोरेन का जेल से रिहा होने के बाद आया पहला बयान

जमानत पर रिहा होने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, विगत 5 महीनों के बाद मैं जेल से बाहर आया हूं। पिछले 5 महीने झारखंड के लिए चिंताजनक रहे। पूरा देश जानता है कि मैं जेल क्यों गया था। अंत में कोर्ट ने अपना न्याय सुनाया है। उसी के तहत मैं आज जेल से बाहर हूं मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं।

31 जून को हुई थी मामले की सुनवाई (Hemant Soren Bail)

झारखंड हाई कोर्ट ने सोरेन की जमानत याचिका पर 31 जून को सुनवाई की थी। झामुमो नेता के वकील कपिल सिब्बल लगातार जमानत के लिए अर्जी लगा रहे थे। वहीं, ईडी के तरफ से केस लड़ रहे वकील एसवी राजू अक्सर जमानत का विरोध करते नजर आए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

दिल्ली के अधिकारियों को नहीं मिलेगी कोई भी छुट्टी, जानिए बड़ी वजह

कई बार खारिज हो चुकी है सोरेन की जमानत याचिका

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन बार-बार उनकी जमानत याचिका खारिज हो जा रही थी। आखिरकार, शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन को बड़ी राहत मिली है।

कोहली के खराब फॉर्म पर खुलकर बोले कप्तान रोहित शर्मा, कहा- लगता है वो फाइनल में…

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से वह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग