श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

संदेशखाली मुद्दे पर बंगाल के नदिया से ममता बनर्जी पर गरजे मोदी

pm modi in nadia shresth bharat

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दूसरे दिन नदिया जिले के कृष्णानगर में 15 हजार करोड़ की रेल, बिजली और सड़क क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी का नारा दोहराया और कहा ऐई बार NDA सरकार 400 पार। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले दिन हुगली के आरामबाग में जनसभा को संबोधित किया और फिर राजभवन में ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कृष्णनगर में जय श्रीराम के नारे के साथ अपने संबोधन में कहा कि बंगाल में टीएमसी ने मां, माटी और मानुष का नारा लगाकर यहां की माताओं-बहनों का वोट लिया और उन्हें गुमराह किया। आज मां, माटी और मानुष सभी टीएमसी के कुशासन में रो रहे हैं। संदेशखाली की बहनें इंसाफ के लिए गुहार लगाती रहीं, लेकिन टीएमसी सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में ऐसी स्थिति है कि यहां पुलिस नहीं, बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब सरेंडर करना है, कब गिरफ्तार होना है। राज्य सरकार चाहती ही नहीं थी कि संदेशखाली का गुनहगार कभी गिरफ्तार भी हो, लेकिन ये तो बंगाल की नारी शक्ति दुर्गा बनकर खड़ी हो गईं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा हो गया, तब मजबूरन बंगाल की सरकार को झुकना पड़ा।

ऐई बार NDA सरकार 400 पार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये धरती भगवान श्रीकृष्ण के परम प्रचारक चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है। मैं महाप्रभु के चरणों में नमन करता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि भगवान श्री कृष्ण ने जो द्वारका नगरी बसाई थी, जो समंदर के अंदर डूब चुकी थी। मुझे कुछ दिनों पहले समंदर की गहराई में जाकर उस पुरातन श्री कृष्ण की भूमि को नमन करने का सौभाग्य मिला।आप सभी ईश्वरतुल्य जनता जनार्दन, माताओं-बहनों और बेटियों को भी मेरा प्रणाम। आपका इतनी बड़ी संख्या में आना साफ संदेश दे रहा है कि ऐई बार- NDA सरकार 400 पार।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि यहां जिस तरह टीएमसी की राज्य सरकार चल रही है, उसने आपको निराश किया है। बंगाल की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ टीएमसी को बार-बार कितना बड़ा जनादेश दिया है, लेकिन टीएमसी अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन चुकी है। टीएमसी के लिए बंगाल का विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही प्राथमिकता है। टीएमसी माने भ्रष्टाचार, अत्याचार। टीएमसी भ्रष्टाचार, परिवारवाद। वो बंगाल को गरीब बनाए रखना चाहती है ताकि उसकी राजनीति चलती रहे, उसका खेल चलता रहे। यहां की राज्य सरकार क्या काम कर रही है, इसका उदाहरण बंगाल का पहला एम्स है। मोदी ने बंगाल को पहला एम्स देने की गारंटी दी थी। आमार बांग्लार मानुस बोलले- गारंटी पूर्ण होबार गारंटी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नदिया जिले के कल्याणी में बने एम्स का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मैंने लोकार्पण किया। लगभग एक हजार बेड्स का ये आधुनिक अस्पताल बहुत सारी सुविधाएं लेकर आया है। रोजगार के अवसर लेकर आया है, लेकिन बंगाल सरकार को एम्स के बन जाने से दिक्कत है। उसे परेशानी है। वो कह रही है कि इसकी परमिशन क्यों नहीं ली।बंगाल में टीएमसी के लोगों को लूट की गुंडागर्दी की परमिशन है। इतने बड़े एम्स पर बंगाल सरकार पर्यावरण संरक्षण का अड़ंगा लगा रही है। कमीशन ना मिले तो टीएमसी हर चीज रोक देती है। पहले कमीशन फिर परमिशन। भाजपा सरकार 5 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा करती है। बंगाल की टीएमसी सरकार इसे भी यहां लागू नहीं होने दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बंगाल में लागू नहीं होने दिया गया। पूरे देश में महिला हेल्पलाइन लागू की गई।टीएमसी सरकार इसे लेकर भी गंभीर नहीं। पूरे देश में 10 करोड़ मुफ्त उज्ज्वला कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सस्ता सिलेंडर दे रहे हैं। बंगाल में भी 13 लाख एप्लिकेशन आई हैं, लेकिन हर जिले में बनने वाली उज्ज्वला कमेटी टीएमसी सरकार नहीं बना रही है। ये चाहते हैं कि केंद्र की योजनाओं का लाभ किसे मिले, ये भी TMC के तोलाबाज ही तय करेंगे। गरीब की योजना को भी ये लोग तोलाबाजों के अधीन देना चाहते हैं। हर घर जल योजना में भी दखल देना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि नौजवान घर-घर जाकर बताएं कि मनरेगा में 25 लाख मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए। ममता सरकार ने उसमें भी धांधली की ,जो पैदा नहीं हुआ था, उसका भी कार्ड बना दिया। जो पैसा गरीब मजदूर को मिलना चाहिए था, उसे टीएमसी के तोलाबाजों ने लूट लिया।

हुगली के आरामबाग में मोदी ने शुक्रवार 1 मार्च) को कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं। आज बंगाल की जनता मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है कि कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा हो गया। आपको शर्म आनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे नेताओं ने लाठियां खाईं, मुसीबत झेली। तब कहीं जाकर बंगाल पुलिस को आपकी ताकत के सामने झुककर उस आरोपी (शेख शाहजहां) को गिरफ्तार करना पड़ा। ये करीब दो महीने फरार रहा। कोई तो होगा, जो उसको बचा रहा होगा। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली का दौरा कर सकते हैं। PM मोदी 6 मार्च को नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। अगर संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताएंगी, तो पार्टी इसकी समुचित व्यवस्था भी करेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य