श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली में बिना कूलर-एसी के जिंदगी मुहाल, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा

दिल्ली में गर्मी और लू लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

दिल्ली में गर्मी और लू लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले राम मनोहर लोहिया की अस्पताल में हीट स्ट्रोक से मौत हो गई।

राम मनोहर लोहिया एक पाइपलाइन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। डॅाक्टरों ने बताया कि उन्हें रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॅाक्टर ने बताया कि मृतक बिना कूलर और पंखे वाले कमरे में रहता था। उसे बुखार हुआ, जिसके बाद उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर चला गया था।

सालों से दिल्ली में कर रहा था काम

राम मनोहर लोहिया पिछले पांच सालों से दिल्ली में रहकर काम कर रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के तुरंत बाद ही उसे हीट स्ट्रोक यूनीट में भरिती करवाया गया था। यह एक विशेष यूनिट है। बढ़ते तापमान को देखते हुए 8 मई को को इस यूनिट की शुरूआत की गई थी। मृतक को मंगलवार शाम तक यूनिट में रखा गया , जिसके बाद उसे बुधवार सुबह वार्ड में शिफ्ट किया गया। बाद में अचानक तबियत बिगड़ने के कारण दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।

आरएमएल अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. अजय चौहान ने बताया कि पिछले हफ्ते हीट स्ट्रोक यूनिट में 6-7 मरीज भर्ती हुए थे। उनमें से दो मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि ये मरीज निम्न आय वर्ग के हैं।

कब होता है हीट स्ट्रोक

हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर अपने बढ़ते तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता। शरीर को ठंडा रखने में मदद करने वाला पसीना निकालने वाला मैकेनिज्म काम करना बंद कर देता है। इस कारण व्यक्ति को हीट स्ट्रोक है।

दिल्ली बेबी केयर सेंटर आग हादसा: आरोपियो की कोर्ट में पेशी आज


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !