Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली बेबी केयर सेंटर आग हादसा: आरोपियो की कोर्ट में पेशी आज

दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी है। दिल्ली पुलिस उन्हें कोर्ट लेकर जाएगी।
Baby Care Center fire accident | delhi | shreshth bharat

Delhi Baby Care Center fire accident: दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी है। दिल्ली पुलिस उन्हें कोर्ट लेकर जाएगी। पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक नवीन किंची और उसके यहां काम करने वाले डॉक्टर आकाश को पिछले तीन दिनों से पुलिस रिमांड में रखा है। पुलिस ने सभी 7 बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवा लिया है। हालांकि, अभी उनकी डीएनए सैंपल की जांच होनी बाकी है। पुलिस ने डीएनए सैंपल की जांच के लिए बच्चों के परिजनों के सैंपल ले लिए हैं।

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के लिए बेबी केयर सेंटर में पूरे सीन को रीक्रिएट किया था। पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ बेबी केयर सेंटर लेकर गई थी। साथ ही, पुलिस ने बेबी केयर सेंटर की देखरेख करने वाले एजेंसियों को भी नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है।

दिल्ली सरकार के ज्वॉइंट सेक्रेटरी विजिलेंस ने ज्वॉइंट कमिश्नर एसीबी को लेटर लिख कर यह अनुरोध किया कि 5 जून तक सभी नर्सिंग होम की जांच की रिपोर्ट मिल जाए। इस पत्र के अनुसार दिल्ली में कुल 1190 नर्सिंग होम हैं, जिनमें से तकरीबन एक चौथाई नर्सिंग होमों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और इसके आड़ में हो रहे घोटालों के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। इन घोटालों में सरकारी अफसरों के शामिल होने के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं। साथ ही, एसीबी को यह भी जांच करनी होगी कि जिन नर्सिंग होम ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है, वो रजिस्ट्रेशन की शर्तों का पालन कर भी रहे हैं या नहीं? जांच की रिपोर्ट एसीबी 5 जून तक देगी।

1 घंटे में कितनी बिजली खपत करता है आपका AC? ऐसे लगाएं पता

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार