Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi: स्कूलों का हाल-बेहाल, 59 फीसदी बच्चों को नहीं मिली किताबें

Untitled design - 2024-05-16T121152.971

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को स्कूली बच्चों को 15 मई तक किताबें नहीं बांटने के लिए राज्य सरकार को चेतावनी दी है। कोर्ट ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को किताबें उपलब्ध नहीं कराने के लिए शिक्षा विभाग के उप निदेशक को अवमानना का नोटिस जारी किया है, जिसके बाद दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद छात्रों को उनकी किताबें मिल जाएंगी।

कोर्ट ने जताई नाराजगी

हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 2 मई को अपने हलफनामे में कहा था कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले 10 मई तक छात्रों को किताबें बांट दी जाएंगी, लेकिन 15 मई को दाखिल रिपोर्ट में सरकार ने कहा है कि बच्चों को अब जुलाई तक किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है, ‘सरकार का समय सीमा देना और फिर डेडलाइन का अनुपालन नहीं करना अच्छी बात नहीं है।’

वकील ने दिया आश्वासन

इस पूरे मामले पर दिल्ली सरकार के स्थायी वकील संतोष कुमार त्रिपाठी ने आश्वासन देते हुए कहा है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई में स्कूल फिर से खुलेंगे तब छात्रों को उनकी किताबें मिल जाएंगी। वकील के आश्वासन के बाद अदालत ने नोटिस जारी नहीं किया। सरकार का यह भी कहना है कि पाठ्यक्रम में हुए बदलाव की वजह से भी पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति में देरी हुई है। फिलहाल, कोर्ट ने मामले की सुनवाई को जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है।

सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की कमी

अदालत में दायर याचिका में सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी की बात कही गई है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने दलीलें पेश की हैं। 5 मई, 2024 को राज्य सरकार ने एक रिपोर्ट दाखिल की, जिसके मुताबिक, कुल 7,073 स्कूलों में से 4,215 स्कूलों को किताबों की आपूर्ति की जानी बाकी है। अभी तक 59 फीसदी स्कूलों में किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि सरकारी स्कूलों में किताबों की मांग लगभग 1.08 करोड़ है, लेकिन केवल 23.25 लाख किताबों की आपूर्ति हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’