Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजौरी गार्डन शूटआउट का एक आरोपी गिरफ्तार, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Rajouri Garden Shootout Case: दिल्ली में बीते दिनों राजौरी गार्डन बर्गर किंग में हुए शूटआउट मामले से संबधित एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है...
Delhi one accused arrested in burger king murder case helped the shooters

Rajouri Garden Shootout Case: दिल्ली में बीते दिनों राजौरी गार्डन बर्गर किंग में हुए शूटआउट मामले से संबधित एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कई बदमाशों से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद सेल को इनपुट मिला कि तीनों बदमाशों में से एक बदमाश बिजेंद्र रोहिणी में आने वाला है। इसके बाद सेल ने बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 18 जून को राजौरी गार्डन के जे ‘ब्लॉक’ में स्थित रेस्तरां ‘बर्गर किंग’ के अंदर एक महिला के साथ हरियाणा निवासी अमन (26) बैठा था। बिजेंद्र ने ही शूट आउट से पहले दोनों शूटरों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन से बैठाया था और उसके बाद दोनों शूटर वारदात को अंजाम देने के लिए बर्गर किंग में चले गए थे। इसी दौरान बिजेंद्र बर्गर किंग के बाहर नजर रखे हुए था कि कोई शूटरों से संबंधित जानकारी किसी से साझा तो नहीं कर रहा है। इसी दौरान हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद दोनों शूटर बाहर आते हैं और बिजेंद्र की बाइक से फरार हो जाते हैं। इसके बाद बिजेंद्र नजदीकी मेट्रो स्टेशन पर दोनों शूटरों को छोड़ देता है।

अपराधिक कानून की तीन धाराओं में बड़ा बदलाव, जानें क्या होंगे नए नियम

दो शूटर अभी भी फरार

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले से जुड़े दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इससे संबधित एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अमन की मौत की साजिश में महिला भी थी शामिल

बर्गर किंग में अमन के साथ बैठी महिला का नाम अन्नू बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, अन्नू को भी इस साजिश में शामिल माना गया है। अन्नू इंस्टाग्राम के जरिए गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के संपर्क में आई थी। अन्नू को टास्क दिया गया कि दुश्मन गैंग के साथी अमन की हत्या करनी है, जिसके बाद अन्नू ने अमन को ट्रैप किया और अपने जाल में फंसाया। वह अमन को बर्गर किंग लेकर आई थी, जहां अमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली

दिल्ली के अधिकारियों को नहीं मिलेगी कोई भी छुट्टी, जानिए बड़ी वजह

कई बदमाशों पर मकोका लगाने की तैयारी

एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि बीते दिनों कई गैंगस्टरों के 15-16 शूटरों को गिरफ्तार किया गया था। एडिशनल सीपी ने बताया कि कुछ बदमाशों पर मकोका लगाने की तैयारी की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग