Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अपराधिक कानून की तीन धाराओं में बड़ा बदलाव, जानें क्या होंगे नए नियम

Criminal Law: हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ नए बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में तीन बाद जुलाई माह की शुरुआत हो जाएगी। इसी बीच सरकार ने अपराध कानून में बड़े बदलाव कर दिए हैं...
Criminal Law | BNS | IPC | CRPC | SHRESHTH BHARAT

Criminal Law: हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ नए बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में तीन बाद जुलाई माह की शुरुआत हो जाएगी। इसी बीच सरकार ने अपराध कानून में बड़े बदलाव कर दिए हैं। भारतीय दंड संहिता IPCअब भारतीय न्याय संहिता BNS कहलाएगी। पहले आईपीसी में 511 धाराएं थी, लेकिन बीएनएस के तहत वह अब 358 धाराएं कर दी गई हैं। नए कानून में धाराओं का क्रम बदल जाएगा। एक जुलाई से हत्या की धारा 302 नहीं बल्कि 103 कहलाएगी।

वहीं, दंड प्रक्रिया संहिता यानी CRPC अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नाम से जाना जाएगा। सीआरपीसी में 484 धाराएं थी नए कानून के तहत अब इसमें 531 धाराएं होंगी। साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 अब भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के नाम से जाना जाएगा। पुराना साक्ष्य अधिनियम में 167 प्रावधान थे लेकिन नए साक्ष्य अधिनियम में 169 प्रावधान हो गए हैं। अब डिजिटल साक्ष्यों की महत्ता बढ़ा दी गई है।

ये बदली हुई कुछ मुख्य धाराएं

हत्या- 302, 103
हत्या का प्रयास- 307, 109
गैर इरादतन हत्या- 304(ए), 106
दहेज हत्या- 304(बी), 80
डकैती- 395, 310(3)
लूट- 392, 309(4)
दुष्कर्म- 376, 64
चोरी- 380, 305

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नए कानून के प्रति पुलिस और आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी नए कानून के बारे में लोगों को बता रहे हैं, क्योंकि एक जुलाई से पूरे देश में नया कानून लागू किया जाएगा। यह कानून पहले से मजबूत है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कानून में पीड़ित को समय रहते न्याय मिलेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग