Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi LG का आदेश, 12 बजे से 3 बजे तक मजदूरों की रहेगी छुट्टी

इसी बीच Delhi LG वीके सक्सेना ने गर्मी को देखते हुए श्रमिकों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर श्रमिकों के लिए पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराने और बस स्टैंड्स पर घड़ों में पानी रखने का निर्देश...
Vinai Kumar Saxena | lg delhi | heatwave | weather report | shreshth bharat

दिल्ली एनसीआर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को दिल्ली में 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी बीच Delhi LG वीके सक्सेना ने गर्मी को देखते हुए श्रमिकों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर श्रमिकों के लिए पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराने और बस स्टैंड्स पर घड़ों में पानी रखने के निर्देश दिए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब है। मंगलवार दिल्ली में साल का सबसे ज्यादा गर्मी वाला दिन रहा। इस भीषण गर्मी के बीच अब लोगों पर एक और मुसीबत का पहाड़ टूटने वाला है। दिल्ली में पानी की किल्लत होने लगी है। इसलिए अब आप लोगों को पानी को सोच समझकर खर्च करना होगा, नहीं तो आपको पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मंत्री आतिशी ने लोगों से की पानी बचाने की अपील

इसी बीच, दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने कहा है कि पानी का कम से कम उपयोग करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई व्यक्ति नल से कार धोने या पानी की टंकियों से ओवरफ्लो होने पर चालान हो सकता है।

दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

बता दें कि यह चेतावनी दिल्ली वालों को तब दी गई है, जब तापमान 50 डिग्री के नजदीक है। इस वक्त दिल्ली का कोना-कोना तेज धूप से जल रहा है। दिल्ली के कुछ जगहों पर पारा 49.9 डिग्री सेल्सियस तक नापा गया है। इतनी गर्मी को लेकर IMD ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है।

आतिशी ने हरियाणा सरकार पर लगाए आरोप

आतिशी ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने दिल्ली के कई हिस्सों का पानी रोक रखा है। करीब 1 मई से हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार पानी की किल्लत से निपटने के लिए कई उपाय लागू करेगी। अगर इसका जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

आतिशी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यमुना जल की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही हम सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। बता दें कि दिल्ली के कई इलाके पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा