Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ये हैं दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश, जानिए भारत का नंबर

top 10 weakest passport | india | shreshth bharat

पासपोर्ट- एक दस्तावेज होता है जो अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए उसके धारक की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया में सबसे कमजोर पासपोर्ट किस देश का है? हाल ही में सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत और चीन के पासपोर्ट को दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्टों के टॅाप-10 लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। इस लिस्ट में भारत 81 वें और चीन 62 वें नंबर पर हैं।

सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी की गई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स हर साल दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट को रैंकिंग देकर एक लिस्ट तैयार करता है। यह लिस्ट वीजा फ्री एंट्री देने वाले देशों में टूरिस्टों की संख्या के आधार पर पासपोर्ट को रैंकिंग देकर तैयार की जाती है। हर साल के भाती इस साल भी कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की एक लिस्ट तैयार की गई है। साल 2024 की जारी लिस्ट में भारत-पाकिस्तान और चीन भी शामिल हैं।

दुनिया के टॉप 10 सबसे कमजोर पासपोर्ट

इस लिस्ट में अफगानिस्तान के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट का दर्जा दिया गया है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान 106 नंबर पर है। इस देश के पासपोर्ट के साथ आप बिना वीजा के दुनिया के केवल 28 देशों की ही यात्रा कर सकते हैं।

लिस्ट के मुताबिक, दूसरे नंबर पर 105वीं रैंक के साथ दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट वाला देश सीरिया है। सारिया के पासपोर्ट के साथ आप सिर्फ 29 देशों में ही घुम सकते हैं।

तीसरे नंबर पर इराक का नाम है। 104 स्थान के साथ इराक दुनीया का तीसरा सबसे कमजोर पासपोर्ट वाला देश बन चुका है। इसके पासपोर्ट के साथ आप बिना वीजा के केवल 31 देशों में ही यात्रा कर सकते हैं।

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम भी दुनीया के सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों में शामिल है। पाकिस्तान सबसे कमजोर पासपोर्ट के लिस्ट में 103 नंबर के साथ-साथ चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट वाला देश है। पाकिस्तान के पासपोर्ट के साथ लोग सिर्फ बिना वीजा के दुनिया के 34 देशों में ही यात्रा कर सकते हैं।

द हेनले पासपोर्ट इंडेक्स लिस्ट के मुताबिक, दुनिया का 5वां सबसे कमजोर पासपोर्ट वाला देश यमन है। यमन लिस्ट में 102 नंबर पर है। इस पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 35 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

दुनिया का छठा सबसे कमजोर पासपोर्ट वाला देश सोमालिया है। लिस्ट में यह पासपोर्ट 101 नंबर है । सोमालिया के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 36 देशों में घूम सकते हैं।

तो वहीं सातवें नंबर पर तीबिया और नेपाल के पासपोर्ट है। दोनों देशों के पासपोर्ट को पासपोर्ट की रैंक 100 नंबर पर रखा गया है। इन दोनों देशों के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 40 देशों में सफर कर सकते हैं।

दुनिया का 8वां सबसे कमजोर पासपोर्ट वाला देश फिलिस्तीन है। लिस्ट में इसका नंबर 99 है। इस देश के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के दुनिया के 41 देशों में घुम सकते है।

वहीं, नौवे नंबर पर बांग्लादेश और उत्तर कोरिया के पासपोर्ट हैं। इन देशों के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 42 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही