श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हैरी ब्रूक के शतक से हैदराबाद ने KKR को हराया

14_04_2023-harry_brook_first_century_23385730_214327265

आईपीएल में कल खेले गए मैच में सनरायजर्स हैदराबाद ने केकेआर को हराकर इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. कोलकाता में खेले गए इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के कहा. हैदराबाद ने इंग्लैंड के धमाकेदार बल्लेबाज हैरी ब्रूक की सेंचुरी की मदद और कप्तान मार्कराम की फिफ्टी की मदद से बीस ओवरों में 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हैरी ब्रूक ने केवल 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर अफ्रीकी बल्लेबाज क्लासन ने भी छोटी लेकिन तेजतर्रार पारी खेली. केकेआर के लिए मार्को जेनसन और मयंक मार्कन्डे ने दो दो विकेट लिए.

229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने शुरूआत बेहद खराब रही 20 रन के स्कोर पर केकेआर ने अपने तीन विकेट खो दिए. इसके बाद एन जगदीशन और कप्तान नीतीश राना ने केकेआर की पारी को संभाला लेकिन 82 रनों के टीम के स्कोर पर जगदीशन भी पवेलियन लौट गए. आंद्रे रसेल एक बार फिर फ्लॉप रहे. फिर क्रीज पर आए आईपीएल की सनसनी रिंकू सिंह. रिंकू सिंह ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेली और केवल 31 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली, अपनी इस पारी में रिंकू सिंह ने 4 छक्के लगाए. कप्तान नीतीश राना ने भी शानदार 41 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली, अपनी इस पारी में नीतीश राना ने 6 छक्के लगाए.

केकेआर की टीम नीतीश राना और रिंकू सिंह की शानदार पारी के बावजूद अपने लक्ष्य से 23 रन पीछे रह गयी. केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने एक बार फिर शानदार पारी खेली लेकिन टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसेल एक बार फिर फ्लॉप ही रहे. इस मैच में शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज