श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज कोहली और वार्नर के बीच होगी जंग

आरसीबी

आईपीएल में आज विराट कोहली की आरसीबी और डेविड वार्नर की दिल्ली कैपिटल्स आपस में भिड़ेंगे. आज वीकेंड है तो आज आपको आईपीएल में दो दो मुकाबले देखने को मिलेंगे. दोपहर में दिल्ली और आरसीबी आपस में भिड़ेंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस आईपीएल के सीजन में एक जीत भी हासिल नहीं की है. वहीं आरसीबी ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियन को हराया था लेकिन इसके बाद आरसीबी की गाड़ी पटरी से उतर गई. आरसीबी, केकेआर और लखनऊ सुपरजायंट्स से लगातार दो मुकाबले हार गई. वहीं दिल्ली कैपिटल्स का तो अभी तक जीत का खाता भी नहीं खुला और दिल्ली कैपिटल्स अपने चारों मैच हार गई. दिल्ली को एक बार फिर अपने कप्तान डेविड वार्नर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दिल्ली को वेस्टइंडियन पॉवेल, ललित यादव, पृथ्वी शॉ से अच्छी पारी की उम्मीद होगी.

आरसीबी बेशक तीन में से दो मैच हारी है लेकिन आरसीबी की बल्लेबाजी इस बार बड़ी मजबूत नजर आ रही है. कप्तान डुप्लेसिस के अलावा किंग कोहली, टी-20 के विध्वंशक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर जैसे बल्लेबाज आरसीबी की बल्लेबाजी की जान हैं. गेंदबाजी के मामले में हमेशा की तरह इस बार भी आरसीबी कमजोर नजर आ रही है. ये मुकाबला दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट पर बेंगलूरू में खेला जायेगा. आरसीबी को अपने होम ग्राउंड में खेलने का फायदा मिलेगा. मुकाबले में हाई स्कोर होने की उम्मीद है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना