Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जियो वर्ल्ड सेंटर में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का उद्घाटन

pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र का उद्घाटन करेंगे।

इस सिलसिले में पूरे शहर में पीएम मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं। ये सत्र अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।

ओलंपिक खेलों के भविष्य के बारे में जरूरी फैसले आईओसी सत्र में लिए जाते हैं। भारत दूसरी बार और लगभग 40 साल के लंबे समय के बाद आईओसी सत्र की मेजबानी कर रहा है। आईओसी का 86वां सत्र 1983 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय के जारी बयान में कहा गया है कि भारत में आयोजित 141वां आईओसी सत्र वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने, खेल प्रोत्साहन, दोस्ती, सम्मान और ओलंपिक आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए देश के समर्पण का प्रतीक है। ये खेल से जुड़े अलग-अलग हितधारकों से बातचीत और जानकारी को शेयर करने का मौका देता है।

सत्र में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख और आईओसी के सदस्यों के साथ-साथ प्रमुख भारतीय खेल हस्तियां और भारतीय ओलंपिक संघ सहित खेल महासंघों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा