श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केकेआर की जीत मे शार्दुल ठाकुर चमके

06_04_2023-lord_shardul_23378334

IPl 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. केकेआर ने इडेन गार्डन में आरसीबी को हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 5 विकेट केवल 89 रनों पर खो दिए थे. इसके बाद शुरू हुआ शार्दुल ठाकुर शो. शार्दुल ठाकुर ने आरसीबी के गेंदबाजों को कड़ा सबक सीखाते हुए शानदार केवल 29 गेंदों में 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. शार्दुल के अलावा केकेआर के लिए अफगानी गुरबाज और रिंकू सिंह ने भी अच्छी पारी खेली. एक समय 89 रनों पर 5 विकेट खोने वाली केकेआर ने बीस ओवरों में सात विकेट खोकर 204 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से डेविड विली और करण शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल काफी मंहगे साबित हुए.

जवाब में आरसीबी की टीम कभी भी लक्ष्य के आसपास भी पहुंचती नहीं दिखाई दी और मिस्ट्री स्पिरन वरूण चक्रवती के जाल में फंस गई. वरूण ने 4 तो टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े गेंदबाज सुनील नारायण ने दो विकेट लेकर केकेआर को एक बड़ी जीत दिलवाने में अपना योगदान दिया. आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. कुछ बल्लेबाजों ने शुरूआत तोअच्छी की लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. इस 81 रनों की बडी हार के साथ आरसीबी का नेट रन रेट और खराब हो गया जो आगे इस टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.  मैच जिताऊ 68 रन बनाने और 1 विकेट लेने वाले लार्ड शार्दुल ठाकुर को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच