श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 6 खिलाड़ी एकसाथ सीरीज से बाहर

CRIC

5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे टी 20 मैच से पहले टीम में बदलाव किए हैं। वर्ल्ड कप खेल चुके दिग्गज खिलाड़ियों को अब वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया है। स्टीव स्मिथ, एडम जैम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, और सीन एबॉट अब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं तो वहीं, उनकी जगह अब आखिरी के तीन मैचों के लिए टीम में बेन मैक्डरमोट, जोश फिलिप, बेन ड्वारशुइस और क्रिस ग्रीन को शामिल कर लिया गया है। स्टीव स्मिथ और एडम जैम्पा पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं और कुछ खिलाड़ी कल ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

आखिरी 3 टी-20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन

वहीं, दूसरी ओर, टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस अबतक शानदार रहा है। भारत ने पहला टी-20 मैच 2 विकेट से जीता था तो वहीं दूसरा टी-20 मैच 44 रन से जीतने में सफल रही है। आज यानी तीसरा टी-20 मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। ऐसे में आज तीसरे टी20 में ऑस्ट्र्रेलियाई टीम अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहेगी। भारत ने अबतक दोनों टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई से बेहतर खेल दिखाया है। भारतीय टीम का अपने पूरे दम खम के साथ दिख रही है।  

भारत और ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज 
नवंबर 28- तीसरा टी-20- गुवाहटी
दिसंबर 1- चौथा टी-20- रायपुर
दिसंबर 3- पांचवां टी-20- बेंगलुरु

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज