Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड आमने-सामने

104

अपनी बल्लेबाजी की धार दिखाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार को दिल्ली में विश्व कप मैच में मजबूत नीदरलैंड के खिलाफ मैदान में है। ऑस्ट्रेल‍िया और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच नंबर 24 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज है। इस मैच में टॉस पैट कम‍िंस ने जीता और डच टीम के ख‍िलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेल‍िया ने आज हो रहे मुकाबले को छोड़कर वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले हैं, इनमें उसे 2 में जीत म‍िली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह वह वर्ल्ड कप की प्वाइंट्स टेबल में वह चौथे नंबर पर है।

आज का मैच जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेल‍िया चौथे नंबर पर बनी रहेगी।  दूसरी ओर नीदरलैंड्स ने क्रिकेट के महासमर में साउथ अफ्रीका को हराकर उलटफेर किया था। नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने इस मैच के ल‍िए प‍िछले बार श्रीलंका के ख‍िलाफ खेलने लखनऊ में उतरी टीम के ख‍िलाड़‍ियों की ही मौका दिया। ऑस्ट्रेल‍िया के ल‍िहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के ल‍िए 5 बार की वर्ल्ड चैम्प‍ियन ऑस्ट्रेल‍िया को यह मैच जीतना ही होगा। ये दोनों ही टीमें पूर्व में 2003 और 2007 के वर्ल्ड कप में कुल म‍िलाकर दो बार एक दूसरे के आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों ही बार कंगारु टीम ने विजय पताका लहराई है।

नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा।

ऑस्ट्रेलिया के फैन्स पांच बार के विश्व चैंपियन की एकतरफा जीत की उम्मीद कर रहे हैं। उनका मानना ​​है कि वे डच टीम को बड़े अंतर से हरा देंगे।

डच फैन्स चाहते हैं कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट में एक और उलटफेर करे और ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को कम कर दे।

सभी की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी की बिगड़ती एयर क्वालिटी पर भी है जो अतीत में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू

है

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा