Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: क्यों नहीं मुस्कुराते हैं सुनील नरेन? KKR के खिलाड़ियों ने किया खुलासा

sunil narine | kkr | ipl 2024 | shreshth bharat

IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल 2024 में गजब के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से विरोधियों को धूल चटाई है। इस सबके बीच नरेन के मैच के दौरान हावभाव और मुस्कुराहट की खूब चर्चा हुई। लोगों का कहना है कि वह कम क्यों हंसते हैं। इस बात का खुलासा केकेआर के खिलाड़ियों ने 6 मई को जारी किए गए एक वीडियो में किया है। इन खिलाड़ियों में नरेन के जोड़ीदार फिल सॉल्ट, आंद्रे रसेल और अंगकृष रघुवंशी शामिल हैं।

खिलाड़ियों ने खोला राज

नरेन की हंसी के बारे में फिल साल्ट ने नरेन की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह एक सिंपल लड़का है। वह बहुत शांत आदमी है। उसे क्रिकेट पसंद है।’ वहीं, जब आंद्रे रसेल ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘जब कोई 500 से अधिक मैच खेल चुका हो तो उत्साहित होना मुश्किल होता है। उन्होंने 500 मैच खेले हैं। जब आप इतने सारे मैच खेलते हैं, तो आप जल्दी उत्साहित नहीं होते हैं।’

ड्रेसिंग रूम में नरेन का है अलग रूप

अंगकृष रघुवंशी ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में नरेन का अलग रूप सामने आता है। वह सभी खिलाड़ियों को खूब हंसाते हैं। उन्होंने आगे कहा,’वह डगआउट में बहुत मुस्कुराते हैं। वह बहुत मजाक करते हैं। मुझे लगता है कि आप जानते हैं कि यह सिर्फ उनका खेल चेहरा है। वह एक टीम के दिग्गज हैं – वह बल्लेबाजी करते हैं, वह गेंदबाजी करते हैं।”

सुनील नरेन की आईपीएल में परफार्मेंस

सुनील नरेन ने 5 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल के इतिहास में 1500 से अधिक रन और 150 विकेट का दोहरा प्रदर्शन करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। नरेन ने मैच में 81 रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से ये रन बनाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग