Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अक्षय तृतीया पर इस विधि से पूजा करने से मिलेगा 100 गुना फल

gold | akshaya tratiya | hindu | shreshth bharat

इस बार 10 मई यानि शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। ये अक्षय तृतीया खास है क्योंकि शुक्रवार को एक साथ मित्र और अक्षय योग बन रहा है। आपको बता दें, वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। यह दिन शुभ मुहूर्त, वैवाहिक कार्य या गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ है। आइए इस तिथि के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

इस दिन चांदी खरीदना होता है शुभ

अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रिय तिथि माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया गया हर काम सफल होता है। इस तिथि में विवाह मुहूर्त तो नहीं हैं, लेकिन वैवाहिक वार्तालाप, रिंग सेरेमनी, भूमि, घर का क्रय-विक्रय आदि किया जा सकता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, नए कपड़े आदि खरीदने का बहुत अच्छा मुहूर्त है। अक्षय तृतीया के दिन चांदी खरीदना शुभ माना गया है।

ऐसे मिलेगा पूजा का सौ गुना फल

अक्षय तृतीया पर पूरे विधि विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शुक्रवार को सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में चौकी पर लक्ष्मीजी के साथ विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान की प्रतिमा की जगह फोटो का पूजन भी किया जा सकता है। दूध, दही और शहद आदि से स्नान कराएं। चंदन- रोली लगाकर,फूल और माला चढ़ाएं। भगवान को पंचमेवा और मिष्ठान का भोग लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम, लक्ष्मी सूक्तम और श्रीसूक्तम का पाठ करें। इस प्रकार अक्षय तृतीया पर विधिवत पूजा करने वाले को पूजा का 100 गुना फल मिलता है।

सोना, चांदी और वस्त्र खरीदने का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी और वस्त्र खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। सुबह 5: 51 से 7: 47 बजे तक वृषभ लग्न में भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ है। अपराह्न 12:20 से 14:38 बजे तक सिंह लग्न और शाम को प्रदोष काल के बाद 19:14 से 21:32 बजे तक वृश्चिक लग्न स्थिर लग्न में गृह उपयोगी वस्तुएं, सोना-चांदी के आभूषण और वस्त्र आदि खरीदना बहुत शुभ रहेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही