Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव 

IND vs PAK Live Streaming: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा।
IND vs PAK Live Streaming

IND vs PAK Live Streaming: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को भिड़ंत होगी और फैंस इस मैच को घर बैठे लाइव देख सकेंगे।

भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट

भारत-पाक मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। इसके अलावा, फैंस मोबाइल पर भी मैच देख सकेंगे। जियो हॉटस्टार ऐप पर मैच का लाइव स्ट्रीमिंग होगा।

कैसे देखें मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को जियो हॉटस्टार ऐप पर फ्री देखा जा सकता है। इसके लिए मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा और इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉग-इन करना होगा।

पॉइंट्स टेबल का हाल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड टॉप पर है। उसने एक मैच खेला है और उसे जीता है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.200 है और उसके पास 2 पॉइंट्स हैं। भारत इस ग्रुप में दो नंबर पर है। भारत के पास भी 2 पॉइंट्स हैं। लेकिन उसका नेट रन रेट +0.408 है।

ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल

ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है। दक्षिण अफ्रीका के पास 2 पॉइंट्स है। उसने एक मैच खेला है और उसे जीता है। अफगानिस्तान ने एक मैच खेला है और उसमें हार का सामना किया है। लिहाजा वह सबसे निचले पायदान पर है।

भारत की अगली चुनौती

भारत ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला और उसे 6 विकेट से जीत लिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। अब भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दोपहर 2.30 बजे से मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले के बाद आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के बीच खेलेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग